जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

 

पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार तथा विंग कमांडर अंकित सक्सेना की उपस्थिति में जिला सैनिक बंधु की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए। साथ ही, समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया में संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे पात्र व्यक्तियों को समय से राहत एवं सहायता प्राप्त हो सके।
बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा उनके कल्याण से संबंधित मामलों में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा। बैठक में संबंधित अधिकारी, पूर्व सैनिक, उनके आश्रित एवं वीर नारियां आदि उपस्थित रहे।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें