कालपी (जालौन)। 2 दिन पूर्व 57 वर्षीय वृद्ध घर से लापता की घटना को लेकर पीड़ित पुत्र की तहरीर पर कालपी पुलिस ने गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर उप निरीक्षक रामजीलाल को विवेचना वृद्ध को पता लगाने हेतु सौपी गई वही पुलिस टीम लापता वृद्ध को खोजने में जुट गई।
गुड़ा खास निवासी पुत्र दीपक ने कोतवाली कालपी में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 8 अक्टूबर गुरुवार के दिन मेरे पिता राम सेवक पुत्र कालीदीन पूर्व की तरह घर से निकल गए थे जब देर रात तक घर पर नहीं आए कई जगह खोजबीन की फिर भी मेरे वृद्ध पिता का पता नहीं चल सका उक्त घटना में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर दी है एवं प्रभारी निरीक्षक से मांग की है लापता वृद्ध पिता का पता लगाकर शीघ्र उपलब्ध कराए जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












