कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रविवार को पुलिस कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की जानकारी प्राप्त की।
एसपी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।












