मंगलपुर में 302 किलो अवैध पटाखे बरामद, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात। दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 10 बोरियों में रखे कुल 302 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बरामद पटाखों का एंटी सबोटाज टीम से परीक्षण भी कराया गया है।
पटाखों की बरामदगी के आधार पर मंगलपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 337/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9बी में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें