अनजान लिंक पर क्लिक करते ही फोन हुआ हैक, शिवली पुलिस ने वापस कराए 50 हजार रुपये

कानपुर देहात। साइबर ठगी के एक मामले में शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पीड़ित ने अनजान लिंक पर क्लिक किया था, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसका फोन हैक कर खाते से रुपये निकाल लिए थे।
पुलिस के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई की और  पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि ऑनलाइन ठगी का शिकार हों तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें