उरई। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जालौन में जिला औद्यानिक मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं औद्यानिक विकास कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत बागवानी हेतु मशीनीकरण के निम्न प्रकार लक्ष्य प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि राज्य औद्यानिक मिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर(Upto 20PTOH)4WD हेतु सामान्य जाति के 02 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, पावर ट्रिलर (above 8BHP) हेतु सामान्य जाति के 01 अनु०जाति/जनजाति के 01 का लक्ष्य है, ईको फ्रंडली लाइट ट्रेप हेतु सामान्य जाति के 24 अनु०जाति/जनजाति के 06 का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर (Upto 20PTOH)4WD हेतु सामान्य जाति के 01 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, ट्रैक्टर (Upto 20PTOH)2WD हेतु सामान्य जाति के 01 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, पावर टिलर 8 बीएचपी तक सामान्य जाति के 02 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, पावर टिलर 8 बीएचपी अधिक सामान्य जाति के 02 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, पावर नैपसेफ स्प्रेयर(12-16 ली०) हेतु सामान्य जाति के 02 अनु०जाति/जनजाति के 00 का लक्ष्य है, ईको फ्रंडली लाइट ट्रेप हेतु सामान्य जाति के 02 अनु०जाति/जनजाति के 01 का लक्ष्य है।
औद्यानिक विकास कार्यक्रम(राज्य सेक्टर) के अंतर्गत पावर टिलर 8 बीएचपी तक अनु०जाति/जनजाति के 01 का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु इच्छुक कृषक आवश्यक अभिलेख यथा आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, एवं स्वयं का मोबाइल नं० सहित विभागीय पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते है अथवा कार्यालय में पंजीकरण करा सकते है अथवा अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र/सी.एस.सी. सेन्टर / लोकवाणी केन्द्र पर जाकर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
उक्त मशीनीकरण से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेख / प्रस्ताव कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जालौन स्थान उरई में अबिलम्व जमा करें, जिससे प्रस्ताव स्वीकृति हेतु निदेशालय उद्यान विभाग लखनऊ प्रेषित किया जा सके। योजना का क्रियान्वयन “पहले आओ, पहले पाओ” की नीति के अनुसार पात्र कृषकों को लाभांवित किया जायेगा।
जनपद में 100 कु० आलू बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है, इसमें कु० ख्याति व कु० बहार प्रजाति जनपद के लिए प्राप्त हुई। इच्छुक कृषक ऑनलाइन बेवसाइट potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण कर सकते है।












