उरई। अपर जिलाधिकारी(वि० एवं रा०)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज ने निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के सम्बंध में अध्यक्ष/सचिव मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल, आम आदमी पार्टी/बहुजन समाज पार्टी/भारतीय जनता पार्टी/कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्कसिस्ट)/इंडियन नेशनल कॉंग्रेस/नेशनल पीपुल्स पार्टी व अध्यक्ष/सचिव मान्यता प्राप्त राज्यीय दल, समाजवादी पार्टी एवं अपना दल(सोनेलाल) को बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 08 अक्टूबर 2026 एवं दिनांक 05 अक्टूबर 2026 का संदर्भ ग्रहण करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने पत्र दिनांक 01 अक्टूबर 2026 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम वार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में आयोजित विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र दिनांक 08 अक्टूबर 2026 में दिए गए निर्देशों के कम में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 10.10.2026 (शनिवार) को सायं 04:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, उरई में बैठक आहूत की गयी है।
अतः अनुरोध है जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10.10.2026 (शनिवार) को सायं 04:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, उरई में आयोजित बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।












