धार्मिक स्थलों के आसपास खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने को सौंपा ज्ञापन

कालपी (जालौन)। नवरात्र पर्व को लेकर जिला सह संयोजक बजरंग दल हर्ष विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवरात्र के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर माता रानी के पंडाल लगाए जाते हैं तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने के साथ ही मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और औचक निरीक्षण प्रभावी किए जाने की मांग की गई कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर मांस मीट मछली और अंडों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की इसके अलावा गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में अन्य धर्म के लोगों की भागीदारी पर रोक लगाने तथा धार्मिक स्थलों में दुकानों की अनुमति न दिए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई ज्ञापन सौंपने वालों में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक हर्ष विश्नोई के नेतृत्व में पूर्व जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा गोविंद सोलंकी गोलू ठाकुर हिमांशु पंडित दीपू महाराज रोहित कुमार नगर सह संयोजक उज्जवल गुप्ता चंद्रप्रकाश लवकुश रामजी जाटव मोहन छोटू राजा राघव मिश्रा सुमित सैनी हिम्मत प्रखर गुप्ता शुभम निगम नंदी अंकित और आयुष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें