घर पर घुसने झगड़ा करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार तथा तमंचा कारतूस किये बरामद

कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला मनीगंज में घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और तमंचा दिखाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए गए।
कृष्ण पाल सिंह उर्फ बबलू ने कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुते बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे राजाबाबू निवासी गणेशगंज, कालपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ चार पहिया वाहन से मेरे मनीगंज स्थित मकान में घुस आया कमरे में घुसते ही तीनों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और हमला करने की तैयारी में थे इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह तथा अमर सिंह के दूसरे कमरे से शोर सुनकर आने पर दोनों अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गए इसी दौरान आरोपी राजाबाबू को पकड़ लिया गया तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए आरोपी युवक को बरामद असलहे समेत कोतवाली लाया गया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की बिबेचना शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें