सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माटीकला कारीगरों एवं ग्रामोद्योग लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

 

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने 31 लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित

स्वरोजगार एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) सेवा माह के अंतर्गत आज विकास खंड परिसर अकबरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि आशीष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सदर अकबरपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की योजनाओं से लाभान्वित 15 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर होने के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन हेतु चयनित 16 लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कुटीर उद्योगों के विकास तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों को प्राप्त करना चाहिए।
मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण उद्योगों, पारंपरिक शिल्पों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त संसाधनों का सदुपयोग कर अपने उद्यम को विकसित करने तथा अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुनील कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी/खंड विकास अधिकारी अकबरपुर, मयंक कटियार, निदेशक आरसेटी, हरीश राठौर, एडीओ (ग्राम विकास), प्रवीर सिंह, एडीओ (कृषि), सरवान तिवारी, ग्राम प्रधान गौरियापुर, विकास खंड अकबरपुर के विभिन्न ग्राम प्रधानों तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राकेश कुमार गुप्ता, अनुदेशक (चर्म), मनीष कुमार सैनी, अनुदेशक (चर्म), शिवेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वरोजगार की सफलता की कामना के साथ किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें