कानपुर देहात। ईको पार्क में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय समेत जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस-प्रशासनिक कर्मी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।












