कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।











