कालपी जालौन। सोमवार को सुबह रिक्शा चालक की मारपीट पर वीडियो वायरल होने की घटना को प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने तत्काल संज्ञान में लेकर उप निरीक्षक को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस मुताबिक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने नई बस्ती राम चबूतरा निवासी इमामुद्दीन ने सड़क से निकल रहे रिक्शा चालक को बेरहमी से मारपीट कर घायल किया उक्त घटना में आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













