लगातार अनुपस्थित रहने वाले तीन शिक्षकों/शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त

 

कानपुर देहात।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर विद्यालयों से लंबे समय से बिना अनुमति एवं बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों/शिक्षिकाओं के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गई। संबंधित शिक्षकों/शिक्षिकाओं को नियमानुसार तीन-तीन नोटिस निर्गत किए गए तथा समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित कर उनका पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
इसके बावजूद संबंधित शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा अद्यतन कोई पत्राचार अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। प्राप्त प्रत्यावेदनों का परीक्षण करने पर वे असंतोषजनक पाए गए। फलस्वरूप उनके प्रत्यावेदन निरस्त करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों/शिक्षिकाओं का विवरण निम्नवत है—
प्राची मिश्रा, सहायक अध्यापक, संविलित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भोलानिवादा, विकास खण्ड मैथा। उक्त शिक्षिका वर्ष 2017 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित थीं।
प्रज्ञा तिवारी, सहायक अध्यापक, संविलित विद्यालय लक्ष्मणपुर, विकास खण्ड अकबरपुर। उक्त शिक्षिका वर्ष 2019 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित थीं।
आदित्य नारायण सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कांधी की मड़ैया, विकास खण्ड राजपुर। उक्त शिक्षक वर्ष 2016 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है तथा अनधिकृत अनुपस्थिति को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उक्त सूचना को जनहित में प्रकाशित किए जाने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें