पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत “हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” विषय पर पोषण पाठशाला का होगा आयोजन

कानपुर देहात। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनमानस एवं लाभार्थियों को विभागीय सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण एवं शिक्षा आदि के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से माह अक्टूबर 2026 में “हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” विषय पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 06 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एनआईसी के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं वेबकास्ट के जरिए पोषण पाठशाला का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम का वेबकास्ट https://webcast.gov.in/up/icds⁠ के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर एनआईसी तथा जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने स्मार्टफोन के माध्यम से वेब लिंक से जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने केंद्रों पर पंजीकृत अंतिम त्रैमास की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
पोषण पाठशाला के माध्यम से लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति की जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें