वृद्ध लापता के परिजनों ने नून नदी नाले में डूबने की आशंका जताई

कालपी (जालौन)। बीते दिन 80 वर्षीय कृषक घर से जानवरों को चराने गया था वहीं से लापता हो गया घटना पर पीड़ित भतीजे आदर्श पांडे ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की ग्राम मंगरोल निवासी रामाश्रय पांडे पुत्र नाथूराम पांडे शनिवार को अपने घर से पूर्व की तरह जानवर चराने खेतों में गया था जब शाम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन जारी की वहीं नून नदी नाले में समीप कपड़े एवं जूता मिले इस वजह से परिजनों ने डूबने की अशंका जताई उक्त घटना को प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने तत्काल संज्ञान में लेकर हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक रामजीलाल एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पूरी टीम को वृद्ध को खोजने के लिए निर्देश दिए वही प्रभारी निरीक्षक का फरमान मिलते ही पूरी टीम तत्परता से लगकर वृद कृषक को खोजने में जुट गई फिर हाल कल से लापता वृद्ध कृषक का पता आज भी नहीं चल सका।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें