मूसानगर। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने रविवार को मूसानगर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में जुटने और आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव काशिफ खान, मास्टर हबीब, मानसिंह चाचा, सेक्टर प्रभारी काजिम अली सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।













