मुसानगर। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मुसानगर में अनस मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री एवं काशिफ खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शोरूम संचालक मोहम्मद नईम एवं मैनेजर मुशारिक अली ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री एवं काशिफ खान ने मोहम्मद नईम और उनकी पूरी टीम को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और सुविधाओं के नए अवसर पैदा करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनस मोटर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
राघव अग्निहोत्री जी ने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और बेहतर ग्राहक सेवा किसी भी व्यवसाय की सफलता की मजबूत नींव होती है। उन्होंने मोहम्मद नईम और मैनेजर मुशारिक अली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनस मोटर निरंतर तरक्की करे और अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
इस मौके पर काजिम अली, उज्ज्वल कौशल, सभासद मुन्ना खान, अकबर अली सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान शोरूम पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुसानगर में अनस मोटर की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को वाहन संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान के मालिक मोहम्मद नईम ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर सेवा देने का भरोसा दिलाया।













