बड़ौदा आरसेटी कानपुर देहात में शुरू हुआ निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

बड़ौदा आरसेटी कानपुर देहात में 38 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण से प्रारम्भ हुआ है जिसका औपचारिक रूप से उदघाटन को उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री गंगाराम, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अखिलेश अग्निहोत्री, निदेशक आरसेटी श्री मयंक कटियार ने दीप प्रवज्जलित करके किया | इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार गंगाराम ने सभी प्रशिक्षुओं को पूरी लगन से प्रशिक्षण ग्रहण करने की सलाह दी | जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने सभी प्रशिक्षार्थियों को पूरे उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया | अंत में निदेशक आरसेटी मयंक कटियार ने आये हुये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रशिक्षुओं को संस्थान में रुक कर प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर प्रशिक्षक अमन यादव, आरसेटी के फैकल्टी निखिल मिश्रा, पंकज कुमार, कार्यालय सहायक हर्षित मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अटेंडर रोहित वॉचमैन शिवम् उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें