शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार अधिकारी ने लापरवाही की किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी-विनय कुमार मौर्य

जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों का समय से करे निस्तारण-श्रीश मिश्रा

कालपी (जालौन)। तहसीलदार नायब तहसीलदारों की उपस्थित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया वहीं फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग की कुल 22 फरियादियों ने शिकायत प्रस्तुत की मौके में आधा दर्जन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद अधिकारियों से कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार अधिकारी ने यदि अनदेखी की तो मैं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में शिकायतों का समय से गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने शिकायतों के जिम्मेदार अधिकारी मेरे निर्देश को ध्यान से सुन ले शिकायतों का हर हाल समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें दिवस पर फरियादियों में अदलसराय निवासी अधिवक्ता दीपचंद सैनी ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि नगर में दिनों दिन बंदरों की बढ़ोतरी होकर प्रतिदिन दर्जनों लोगों को काटकर घायल करते हैं इन बंदरों को पकड़वाकर दूसरी जगह भेजने की मांग की ग्राम भिटारी निवासी हाकिम सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि खेत के पड़ोसी कृषक चक रोड में अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की आदि 22 शिकायतें फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत की गई मौके में 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया उपस्थित लोगों में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली पालिका अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य पूर्तिनिरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा कोतवाली कालपी वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश सिंह मंडी से शिशुपाल सिंह जल निगम से सिद्धनाथ त्रिपाठी कदौरा ब्लाक से एडियो कोऑपरेटिव द्वारका प्रसाद गुप्ता नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी राजस्व निरीक्षको हरेंद्र सिंह प्रमोद द्विवेदी राजेंद्र सोनी सुरेश यादव रामचंद्र आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें