कालपी (जालौन)। लेखपाल संघ प्रदेश आवाहन पर स्थानीय लेखपालों ने घंटों धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के मनाने के लिए भरी हुंकार।
शनिवार के दिन तहसील कंपाउंड बरामदे में तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह पाल की अध्यक्षता में तथा समस्त लेखपालों की मौजूदगी में अपनी मांगों को लेकर 10 बजे से लेकर 2 तक धरना प्रदर्शन किया इसके उपरांत लेखपाल संघ अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को सौंप कर ज्ञापन में अंकित की गई मांगों को मुख्यमंत्री से निस्तारण किए जाने की पुरजोर गुहार लगायी धरना में मौजूद विद्यासागर विभा पल्लवी श्रीवास्तव शिवमंगल पाठक छविनाथ सिंह पाल रणकेंद्र पांडे सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह सुमित यादव अभिषेक राहुल कुमार जितेंद्र राजपूत दर्शन सिंह गौतम प्रिया सिंह चौहान आदि समस्त लेखपाल मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













