कानपुर देहात। आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर देहात पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और बिक्री की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस के अनुसार, कोई भी नागरिक अपने आसपास अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर 9454418416 नंबर पर सूचना या शिकायत दर्ज करा सकता है।
पुलिस ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें अवैध पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलती है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके।












