भैंस चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.05 लाख रुपये और तमंचा बरामद

कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भैंसों को बेचने से प्राप्त 1 लाख 5 हजार रुपये नकद, 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बहेरा निवासी भूपेंद्र सिंह ने 27 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि 25 और 26 सितंबर की रात उनके घर के बाहर बंधी तीन भैंसें चोरी हो गई थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों के नाम प्रकाश में आए।
मुखबिर की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने भंदेमऊ जाने वाले तिराहे के पास से गुड्डू उर्फ गुड्डन निवासी खानपुर, औरैया, गुड्डन उर्फ इकरार निवासी दिबियापुर, औरैया तथा वसीम निवासी भंदेमऊ, मंगलपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथी काला बच्चा उर्फ नौशाद के साथ मिलकर ग्राम बहेरा से तीन भैंसें चोरी की थीं। इसके बाद भैंसों को पिकअप में लादकर दलाल के माध्यम से बेच दिया था। बिक्री से मिले रुपये चारों ने आपस में बांट लिए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भैंसों की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 5 हजार रुपये, एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल शेष आरोपी काला बच्चा उर्फ नौशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें