पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं और कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों एवं विभिन्न प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने और जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें