किसान सम्मान दिवस 2026 में उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा सम्मान, आवेदन आमंत्रित

 

प्रगतिशील किसान, बागवान, पशुपालक एवं मत्स्य पालक प्रतियोगिता में लें भाग

23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर होगा किसान सम्मान दिवस का आयोजन

विजेता कृषकों को ₹7000 तक का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा

 किसान भाइयों के लिए फसल प्रतियोगिता में भाग लेने और सम्मानित होने का सुनहरा अवसर

कानपुर देहात। समस्त किसान, पशुपालक एवं मत्स्य पालक भाइयों को सूचित किया जाता है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर आगामी 23 दिसम्बर 2026 को जनपद स्तर पर “किसान सम्मान दिवस” का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात हरिशंकर भार्गव ने बताया कि किसान सम्मान दिवस में पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक कृषक मात्र ₹10 (दस रुपये) आवेदन शुल्क के साथ अपनी संबंधित विधा अथवा फसल प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कृषि फसल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसान अपने आवेदन विकास खंड स्तर पर संबंधित बीज गोदाम प्रभारी, बी.टी.एम. (BTM) अथवा ए.टी.एम. (ATM) के पास या सीधे उप कृषि निदेशक कार्यालय, कानपुर देहात में जमा कर सकते औद्यानिक फसलों (फल, सब्जी, फूल एवं मसाला) में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले कृषक अपना आवेदन कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, कानपुर देहात में जमा करें।
पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जबकि मत्स्य पालन क्षेत्र में बेहतर उत्पादन एवं नवाचार करने वाले मत्स्य पालक सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कानपुर देहात में आवेदन जमा कर सकते हैं।
संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के आधार पर किया जाएगा। सर्वाधिक उत्पादकता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों का चयन कर उन्हें किसान सम्मान दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
चयनित विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹7000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹5000 तथा विकास खंड स्तर पर ₹2000 की पुरस्कार राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से उनके पंजीकृत बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी प्रगतिशील किसानों, बागवानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों से अपील की है कि वे समय से अपने-अपने संबंधित विभागों में आवेदन जमा कर इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा जनपद का गौरव बढ़ाएं।हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें