कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के कानपुर देहात के जिला महासचिव पवन कटियार पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पवन कटियार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री, युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं छात्र सभा के जिला महासचिव ओवैस दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता आज कानपुर नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने पवन कटियार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। सभी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द ही अपने बीच लौटने की प्रार्थना की।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पवन कटियार लंबे समय से समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके घायल होने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पवन कटियार के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पार्टी के बीच लौटने की कामना की।














