फर्जी परमिट मौरम खनन परिवहन पर दो पर मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन)। निकटवर्ती ग्राम जोल्हूपुर स्थित बालू-मौरंग भंडारण स्थल से कथित फर्जी ई-परमिट के जरिए उपखनिज परिवहन के मामले में खनिज इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार राम की शिकायत पर कोतवाली कालपी पुलिस ने भंडारण अनुज्ञप्तिधारी आरोपी यशपाल सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ बीएनएस एवं खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर मौरम माफियाओं में हड़कंप मच गया।
उक्त प्रकरण को लेकर वादी जनपद के खनन इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार राम ने कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि खनिज विभाग की जांच में सिक्योरिटी पेपर पर दर्ज ई-फार्म सी नंबर, सीरियल नंबर, वाहन संख्या और तिथि में कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई जांच में ई-फार्म सी क्रमांक 3138260799036600474 का दो अलग-अलग सिक्योरिटी पेपर पर इस्तेमाल किए जाने तथा वाहन संख्या एमपी 07 एएच 3060 को दोबारा इस्तेमाल करने का आरोप है खनन इंस्पेक्टर के अनुसार फर्जी परिवहन प्रपत्र के जरिए उपखनिज का परिवहन कर आर्थिक लाभ लेने तथा सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है मामले की विवेचना ज्ञान भारती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह कर रहे हैं मुकदमा दर्ज होने के बाद खनन कारोबारियों में खलबली मची है। बताया गया है कि इस प्रकार का फर्जी बाड़ा पिछले महीने से चल रहा था इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं पुलिस विवेचना में कई दोषियों का नाम उजागर होने की संभावना है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें