झगड़ा करने पर चौकी प्रभारी ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान

कालपी (जालौन)। मोहल्ला मिर्जा मंडी में पत्नी से पति झगड़ा एवं काशीराम कॉलोनी में लाइट को लेकर तीन लोग समेत चार लोग झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी ने उपरोक्त चारों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया।
कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर टरननगंज कालपी चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ रविवार को नगर में भ्रमण कर रहे थे तभी झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मिर्जा मंडी निवासी सुनील पुत्र लाखन सिंह अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में पुलिस टीम ने काशीराम कॉलोनी निवासी गण अरमान रिजवान पुत्रगण मोहम्मद रईस सोनू पुत्र बादल समेत तीनों विद्युत लाइट लगाने को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें