उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि धुलाई सेंटरों के संचालन के संबंध में बीती रात्रि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी धुलाई सेंटर संचालित अवस्था में नहीं पाया गया।
इसके अतिरिक्त, NHAI की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को JCB के माध्यम से कटवा दिया गया है, जिससे इन स्थानों पर धुलाई सेंटरों का संचालन न हो सके।
उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा धुलाई सेंटरों के संचालन को पूर्णतया बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।















