जिला कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन डेरापुर में सम्पन्न हुआ।

डेरापुर कानपुर देहात। जिला कांग्रेस सेवा दल का ध्वज वंदन कार्यक्रम डेरापुर सेनानी शिलालेख पर संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कीजबकि ध्वजारोहण जूनियर हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य इशरत उल्ला खा ने किया । ध्वजारोहण से पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस दिलीप सिंह मुन्ना ने सेवा दल की स्थापना एवं उद्देश्य पर बृहद चर्चा की वही उत्तर प्रदेश सेवादल के महामंत्री राम अवतार दीक्षित व प्रदेश कांग्रेस सदस्य सगीर अहमद ने उपस्थित जनो के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर महेश तिवारी विवेक पांडे प्रदीप पालीवाल चरण सिंह मलखान सिंह यादव अजय सिंह यादव कल्लू खा सहित अनेक लोगों ने राष्ट्रगान में भाग लेकर सेनानी शिलालेख पर पुष्पांजलि भी की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें