जिला प्रभारी ने नगर उपाध्यक्ष के निज निवास में पहुंचकर बढ़ाया कद

कालपी (जालौन)। नगर के चौराहे में नुक्कड़ सभा समाप्त के उपरांत जनपद प्रभारी नगर उपाध्यक्ष निज निवास में जैसे पहुंचे घर पर मौजूद उपाध्यक्ष एवं परिवार के चेहरे खिल उठे मौजूद परिवार ने फूल मालाओं से गले को भरकर अभूतपूर्व स्वागत किया वही प्रभारी स्वागत पाकर गदगद हुए।
गुरुवार की रात में जनपद प्रभारी भुवन गुप्ता का अमला जैसे ही आलमपुर स्थित भाजपा उपाध्यक्ष के निज निवास में पहुंचा निवास में मौजूद नगर उपाध्यक्ष संजय सविता ने परिवार के साथ उनका स्वागत किया साथ में प्रभारी ने बैठकर परिवार के साथ स्वल्पाहार किया निज निवास में मौजूद प्रभारी ने परिवार को आश्वासन दिया कि यदि कोई भी समस्या आए तो मुझे तत्काल अवगत कराए आप लोगों की सेवा के खातिर सदैव मै समर्पित रहूंगा किसी भी समस्या को आडे नहीं आने दूंगा निज निवास में विधानसभा 220 कालपी सहसंयोजक छोटू विधायक उर्फ आकाश द्विवेदी एवं स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें