कालपी (जालौन)। भाजपा पार्टी जनपद जालौन के प्रभारी भुवन गुप्ता ने जनपद ग्रामों में प्रथम बार आगमन के भ्रमण दौरान नगर कालपी में नुक्कड़ सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत दोनों के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं को बिंदुवार बताकर मौजूद दुकानदारों को ग्राहकों को जागरूक किया टरननगंज कालपी स्थित चौराहे में प्रभारी गुप्ता ने भाजपा शासित प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार हेतु 5 लाख रुपए की बिना ब्याज धन की सुविधा की गई है बैंक से ऋण प्राप्त कर अपना रोजगारकर परिवार का भरण पोषण करें उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाएं का जमकर बखान कर मौजूद लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया नुक्कड़ सभा पहले ग्राम मुसमरिया में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत जनपद प्रभारी गुप्ता मोहल्ला आलमपुर कालपी ओम प्रकाश गुप्ता के निज निवास आगमन पर स्थानीय भाजपा लोगों ने माल्यार्पण अभूतपूर्व स्वागत किया स्वागत करने वालों में किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश सदस्य नरेंद्र द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी उपाध्यक्ष संजय सविता भारत सिंह जीतू तिवारी हरी बाबू गुप्ता छोटू विधायक उर्फ आकाश द्विवेदी विनोद खत्री शिवकुमार मिश्रा अशोक गोस्वामी मंटू बिश्नोई सभासद सुनील पटवा श्री कृष्णा गौतम राजन सिंह आदि लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















