कालपी (जालौन) यातायात माह के दौरान सड़क दुर्घटना में कमी नहीं हो पा रही है
बीती रात को स्थानीय नगर के हाईवे रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 30 वर्षीय मोटरसाइकिल युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 वजे कालपी नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी प्रकाश बिश्नोई उर्फ ललुआ मोटरसाइकिल से घर से खाना लेने जा रहे थे। इसी दौरान नगर के बुंदेलखंड पार्क के सामने नेशनल हाईवे रोड में अज्ञात वाहन ने ललुआ को जोरदार टक्कर दी। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में ललुआ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर के आये। आपातकालीन ड्यूटी में मौजूद सी एच सी कालपी के डॉक्टर शेख शहरयार ने चिकित्सकीय परीक्षण करके प्रकाश विश्नोई उर्फ ललुआ को को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक स्थानीय समाज में थे। जाना-पहचाना नाम था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही की।शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।बाइक सवार की मौत ने इलाके में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। नगरवासियों ने सड़क पर उचित सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेत लगाने की मांग उठाई।
ज्ञात हो कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार-पांच दिनों के दौरान कदौरा रोड,मदारीपुर रोड में अलग-अलग दुर्घटना में 2 वाइक सवारों की मौत हो चुकी है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नागरिकों में बेचैनी फैली हुई है।











