पुखरायां कानपुर देहात – आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुखरायां में स्टार वेली गेस्ट में लोकतंत्र सेनानी जसवंत सिंह यादव की धर्मपत्नी एवं युवजन सभा समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष हिमांशु यादव की माता जी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अमरोधा स्व राजेश्वरी देवी के आकस्मिक निधन के उपरांत आयोजित शोक सभा में सर्वदलीय नेताओं ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।। स्व राजेश्वरी देवी की शोक सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें,।।











