पुखरायां कानपुर देहात -आज दिल्ली में जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नारायण दास अहिरवार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय के सभागार में आयोजित आयोजित रेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण बैठक में जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के कई अहम बिंदुओं को गंभीरता से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा और उनके शीघ्र निदान के लिए रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के सभी सक्षम अधिकारियों से शीघ्र निदान के लिए मांग उठाई और जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार ने श्रम शक्ति एक्सप्रेस और ग्वालियर बरौनी ट्रेन के चलाने को लेकर भी रेल मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी कहां की अगर श्रम शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन उरई तक जाने लगें तो आम जनमानस को बहुत ही समस्याओं का निदान हो जाएगा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार ने अपने लोकसभा क्षेत्र के भोगनीपुर विधानसभा स्थित हलदरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अभी हाल में ही बनाए गए ओवर ब्रिज की समस्या को भी गंभीरता से रखते हुए बताया कि भोगनीपुर के समीप स्थित हलदरपुर गांव के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक बहुत ही सकरा ओवर ब्रिज बनाया गया है इसके बनने के बाद से रेलवे क्रॉसिंग को पूर्णता बंद कर दिया गया है ओवर ब्रिज बहुत अधिक छोटा होने के कारण आम जनमानस को पैदल चलने वाले ओर मोटर साइकिल वाले लोगों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।।आए दिन कोई ना कोई अनहोनी हो जाती है क्योंकि इस रूट पर ट्रैफिक भी बहुत अधिक है यह रोड सीधे भोगनीपुर से मूसानगर होते हुए घाटमपुर फतेपुर के लिए जाता है इसलिए महोदय इस विषय को भी संज्ञान में लेकर शीघ्र जांच कर कर इस समस्या का समाधान करने की मांग किया जाए उन्होंने जनपद जालौन के कोच से नई रेलवे लाइन बिछाई जाने के लिए सर्वे भी हो चुका है जो की माधवगढ़ बंगरा होते हुए सीधे गवालियर को जोड़ रही है उसका भी काम रुका पड़ा है उन्होंने मांग उठाई कि यह नई रेलवे लाइन बनकर तैयार हो जाए तो क्षेत्र वासियों की बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और आम जनमानस को आने-जाने में बहुत आसानी हो जाएगी।।











