कालपी (जालौन) शिवसेना (शिंदे) उत्तरप्रदेश द्वारा झाँसी मण्डल में संगठन की मजबूती, विस्तार तथा पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से जन–जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। यह नियुक्ति झाँसी मण्डल प्रभारी सत्यम सक्सेना की संस्तुति एवं गहन समीक्षा के उपरांत की गई है। विनय दूबे(मोनू पण्डित) को जालौन ज़िला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। विनय दूबे(मोनू पण्डित) लंबे समय से हिंदुत्व आधारित सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
पूर्व में वे बजरंग दल के जिला संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं। मण्डल प्रभारी सत्यम सक्सेना ने कहा कि विनय दूबे(मोनू पण्डित) का संघर्षशील एवं सक्रिय व्यक्तित्व संगठन के लिए अमूल्य है और वे निश्चित रूप से जालौन ज़िले में फ्रंटल संगठनों के विस्तार, पदाधिकारियों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक संगठन की मज़बूती, जनता तक पहुँच और पार्टी की विचारधारा को व्यापक रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मण्डल स्तर पर उनका सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन निरंतर विनय दूबे को मिलता रहेगा, निकट भविष्य में में शिवसेना (शिंदे) का एक सशक्त, संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली तरीके उभरेगा।











