नगर पालिका ने गणेशगंज अस्थाई सब्जी मंडी को स्थानांतरित कराया

कालपी (जालौन)नगर के प्रबुद्धजनों एवं कांग्रेस नेता की शिकायत पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के निर्देशों के अनुरूप गणेशगंज बजरिया की अस्थाई सब्जी मंडी के स्थान को स्थानांतरित करके पुराने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थापित कराई गई है। इससे स्टेशन रोड का आवागमन सुगम हो गया है उल्लेखनीय होगी कांग्रेस नेता आदित्य नगाइच के द्वारा जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई थी गणेशगंज मोहल्ले में सड़क के किनारे स्थानीय किसानों तथा सब्जी कारोबारियों के द्वारा अस्थाई सब्जी मंडी तीन-चार घंटे लगाई जाती है जिससे सड़क में आवागमन प्रभावित होता है। ऐसी समस्या को संज्ञान में लेकर नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के निर्देशों के अनुरूप पहले दुकानदारों को माइक के माध्यम से सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का आवाहन किया। फलस्वरुप यह सब्जी मंडी अब गणेश मंदिर से लेकर पुराने रेलवे स्टेशन के रोड के किनारे सुबह तीन-चार घंटे लगने लगी है। सड़क में आवागमन सुगम हो गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें