विवादित टिप्पणी पर उबाल: कालपी में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन

कालपी (जालौन), बुधवार। ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कालपी में ब्राह्मण समाज का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम 4:00 बजे, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक के नेतृत्व में समाज के लोगों ने फुल पावर चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला दहन किया।

विरोध स्थल पर मोनू पंडित, दीपक शर्मा, नीलाभ शुक्ला, आर.एन. शुक्ला, राकेश तिवारी, विवेक तिवारी, सुशील साहू, रंजीत महादेव, संतोष राठौर सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा महिलाओं—विशेषकर ब्राह्मण वर्ग की बेटियों—पर ऐसी टिप्पणी करना अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय और समाज की भावना को ठेस पहुँचाने वाला है।

जिलाध्यक्ष राजू पाठक ने कहा कि यह मामला केवल ब्राह्मण समाज का नहीं बल्कि समस्त महिला समाज की गरिमा से जुड़ा हुआ है। ऐसे वक्तव्य किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने सरकार से मांग की कि आईएएस संतोष वर्मा पर तुरंत विभागीय कार्रवाई, FIR और उच्च स्तरीय जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें