संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने कार्यों में सर्वोपरि रखने का लिया संकल्प।

कानपुर देहात | 26 नवम्बर 2025

आज मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत संविधान दिवस में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गये, जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ से प्रसारित संविधान दिवस से संबंधित विविध कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका की सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिसमें संप्रभुता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य के आदर्शों को सदैव पालन करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने कार्यों में सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे सभागार देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत हो उठा।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने सभी को संविधान की मूल भावना को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान दिवस को जन-जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रसार का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।
वहीं जनपद के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में तथा जनपद के विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों में भी संविधान दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें