कालपी (जालौन)। बुधवार को सुबह 15 वर्षीय शिवा पुत्र देवेंद्र 16 वर्षीय विवेक पुत्र अरविंद 13 वर्षीय आकाश पुत्र गुलाब 16 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सुरेश 16 वर्षीय सोहिल पुत्र ललित निवासी गण रामपुर कोतवाली कालपी 18 वर्षीय गोपाल प्रजापति पुत्र हरिकेश निवासी काशी खेड़ा समेत 6 लोग रिक्शा में सवार होकर कालपी की ओर आ रहे थे तभी चौरासी गुम्मद के पास हाईवे में रिक्शा असंतुलित होकर सड़क में पलट गया रिक्शा में सवार उपरोक्त 6 लोग बुरी तरह से घायल होकर चीख पुकार करने लगे वही घटना की सूचना पाकर पहुंचे राहगीरो ने सड़क पर पड़े घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने जांच की जांच दौरान शिवा की गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष घायलों का स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












