कालपी (जालौन)। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने पर तट पर बसे ग्राम वासियों धड़कनें तेज हो गयी बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है स्थानीय जलाशय कालपी प्रभारी रूपेश ने अवगत कराया है कि यमुना नदी का जल प्रति घंटा 10 सेंटीमीटर बराबर बढ़ रहा है अभी तक 102.77 मी यमुना का जल बढ़ गया है जबकि खतरे के निशान 5 मीटर 23 सेंटीमीटर शेष नीचे बह रहा है यदि इसी तरह यमुना का जल बढ़ता रहा तो शीघ्र ही खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की पूरी संभावनाएं प्रतीत हो रही है यमुना के जल बढ़ने की घटना को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य संज्ञान में लेकर यमुना तट तथा बेतवा तट पर बसे ग्रामों से संबंधित लेखपाल ग्रामों में जाकर यमुना बढ़ती हुई जलधारा पर निगरानी करें साथ में कोई भी युवक नदी के किनारे न जाने दे तथा जानवरों की रखवाली करें यमुना के बहते हुए जल पर न जाने दे उन्होंने समस्त यमुना के तट पर बसे ग्राम वासियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए उन्होंने भ्रमण दौरान मौजूद ग्राम वासियों को पूरी तरह आश्वासन दिया की यमुना की बाढ़ से घबराएं नहीं बाढ़ से निपटने के लिए मैं तथा मेरे साथ सभी अधिकारी उप कर्मचारी आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे बाढ़ से आने वाली कोई भी समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









