किसी दुकानदार ने प्रिंट से ज्यादा उपभोक्ताओं से पैसा लेकर बिक्री की ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई निश्चित होगी- राजेश कमल
कालपी (जालौन)। नगर एवं जोल्हूपुर मोड में स्थित अंग्रेजी शराब एवं देशी शराब की सरकारी दुकानों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान गंदगी पाए जाने पर मौजूद दुकानदारों को फटकार लगाकर दुकान में सफाई करने के कड़े निर्देश दिए।
सोमवार की शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल आबकारी अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ आलमपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंच कर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान अभिलेख के अनुसार स्टॉक का मिलान किया स्टॉक सही पाया गया साथ में उन्होंने दुकान को प्रतिदिन बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए इसके उपरांत मुन्ना फुल पावर ब्रिज के समीप अंग्रेजी दुकान एवं बियर देशी शराब की दुकानों में घूम घूम कर प्रत्येक बिंदुओं में निरीक्षण किया इतना भी नहीं मौजूद ग्राहकों से प्रिंट रेट में शराब उपलब्ध कराने की पूछताछ की मौजूद उपभोक्ताओं ने दुकानों से सही रेट पर देशी शराब मिलने की बात कही इसी क्रम में पूरे अमले ने जोल्हुपुर मोड में पहुंचकर स्थित शराब की दुकानों में चैकिंग अभियान चलाया चैकिग दौरान मौजूद दुकानदारों को कड़े शब्दों में कहा जो सरकारी रेट बोतल सीसी में अंकित है उसी रेट मे आने वाले ग्राहकों को अंग्रेजी देशी शराब उपलब्ध कराये उन्होंने मौजूद दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा कि अपनी अपनी दुकान अनुबंध के तहत संचालन करें किसी भी दुकानदार ने अपनी मनमानी से दुकानों का संचालन किया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे दुकानदार कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
पत्रकार सतीश द्विवेदीकालपी









