कालपी (जालौन) सोमवार दोपहर के उपरांत 25 वर्षीय रोहित पुत्र नरेंद्र 22 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र सिकंदर निवासीगण हथनौरा थाना सिरसाकलार 32 वर्षीय जीतू सिंह पुत्र तेज सिंह 30 वर्षीय रामू पुत्र मानसिंह निवासी गण थाना सिरसा कलार ग्राम लहार कुनाल समेत चारों लोग बाइक में सवार होकर कहीं जाने के लिए सफर कर रहे थे वही दोनों बाइक के सफर दौरान आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हुई बूरी तरह से चारों लोग सड़क में गिरकर घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े चारों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल सचान ने घायलों की अलग-अलग जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पर उन्होंने फार्मासिस्ट अशोक कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी को लगाकर प्राथमिकी उपचार करा कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









