कालपी (जालौन)। कड़ी सुरक्षा के चलते भगवान कृष्ण जी के जन्म उपलक्ष पर मंदिर प्रांगण से महंत के सानिध्य में भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों से लड्डू पालकी शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई एवं कृष्ण कन्हैया लाल की जय उद्घोष नारों से नगरी चहुओर रोमांचक सुशोभित होती हुई नजर आई।
रविवार को शाम 4 बजे आलमपुर स्थित बनखंडी मंदिर मां देवी दरबार से पुजारी ने वेद मित्रों के उच्चारण से पूजा अर्चना की इसके उपरांत महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में मौजूद भक्तों ने मंदिर प्रांगण से लड्डू पालकी का आगाज किया वही शोभा यात्रा खोया मंडी तथा टरननगंज चौराहा से राम जानकी मंदिर मुन्ना फुल पावर चौराहा से दुर्गा मंदिर चौराहा से होते हुए कोतवाली कालपी चौराहा से गणेशगंज स्थित सब्जी मंडी चौराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा से पुरानी इलाहाबाद बैंक होते हुए बाजार से आलमपुर स्थित से सीधे मां बनखंडी मंदिर दरबार में पहुंचकर डीजे की ध्वनि एवं बड़े धूमधाम से तथा वेद मत्रों के उच्चारण से पूजा अर्चना कर लड्डू गोपाल पालकी यात्रा का समापन किया गया मौजूद भक्तों ने मां बनखंडी देवी दरबार में माथा टेक कर स्वयं तथा परिवार एवं जनपद के खुशी हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने यात्रा में मंदिर से लेकर यात्रा में चलने वाले भक्तों के लिए पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए थे इतना भी नहीं वह स्वयं पुलिस बल के साथ यात्रा में चलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे भक्तों में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन अतुल गुप्ता उर्फ सिटू धर्मेंद्र सिंह चौहान राजा ढाबा देवेंद्र गुप्ता भारत सिंह यादव कोमल सिंह गिरजा कांत बुधौलिया आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू विधायक राजेंद्र साहू आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








