कालपी (जालौन)। नगर के एक मोहल्ले में रविवार को दोपहर के उपरांत 35 वर्षीय युवक छोटू यादव उर्फ राहुल पुत्र बलवान यादव निवासी हरीगंज ने परिवार कलह से आक्रोशित होकर घर पर स्थित कमरे में फांसी के फंदे में झूल कर घटना को अंजाम दिया मौजूद परिजनों ने युवक को फांसी फंदे से उतार कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने तत्परता से मरीज का इलाज कर स्वस्थ तरीके से सकुशल घर को रवाना किया मौजूद परिवार के लोगों ने चिकित्सा अधिकारी की काबिले तारीफ की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









