कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।









