कालपी (जालौन)। भारती किसान संगठन के बैनरतले संगठन लोगों ने किसानो से युक्त समस्याओं का उप जिलाधिकारी संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर समस्याओं का निस्तारण किए जाने की गुहार लगाई।
बुधवार के दिन भारतीय किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने अपने साथियों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा को सौंपते हुए अवगत कराया कि लगातार एक साल से हो रही वर्षा में खरीफ की खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है कृषकों को बीमा तथा सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की उन्होंने कहा कि रवि की बुवाई में केंद्रों में अनुदान का बीज कृषकों को उपलब्ध कराया जाए सहकारी समितियां में यूरिया डीएपी उपलब्ध कराए जिससे कृषक बंधु सही रेट से उर्वरक प्राप्त हो सके अभी हाल प्राइवेट उर्वरक की दुकानों में 200 रूपए बोरी सर्वाधिक ज्यादा लेकर उर्वरक की बोरियां दी जा रही है जिससे आए दिन प्राइवेट उर्वरक की दुकानों में किसानों का बराबर उत्पीड़न हो रहा है उन्होंने अन्ना जानवरों को ग्राम पंचायत की गौशाला में बंद करें जिससे किसानो की फसल बच सके आदि समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन देने के पूर्व में कृषि उत्पादन समिति मंडी कालपी में बैठक होकर किसानों की समस्या पर विचार प्रकट होकर रणनीति बनी ज्ञापन देने वालों में रणवीर सिंह यादव बृजेश राजपूत दिनेश प्रताप सिंह भगत सिंह जितेंद्र सिंह चंद्रपाल गुर्जर देवनारायण सिंह डॉ सुरेश वीर सिंह चंद्रशेखर सत्येंद्र सिंह भदोरिया अमर सिंह अजय चौहान संदीप कुमार अजय पाल श्याम बाबू पाल भगवान दास महेश यादव आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सती द्विवेदी कालपी









