आतिशबाजी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी यदि घटना घटी ऐसे विक्रेता को जेल भेजा जाएगा-विनय कुमार मौर्य

मानक तथा सही व्यवस्थाओं के तहत अपनी-अपनी दुकानों का करे संचालन-राजकमल

कालपी (जालौन)। जनपद कौशांबी में पटाके की दुकान में विस्फोट को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में स्थित आतिशबाजी दुकानों की चैकिंग कर निर्देश दिए।
बुधवार के दिन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ नगर मोहल्ला आलमपुर स्थित पालिका मार्केट मे स्थापित पटाकों की दुकानों का बिंदुवार निरीक्षण किया तथा समीप में स्थित वेल्डिंग की दुकान को तत्काल बंद करवाया अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान मौजूद आतिशबाजी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोगों लाइसेंस में जो शर्त निश्चित है उसी के तहत अपनी अपनी दुकानों का संचालन करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि पटाकों की दुकानों में बिक्री के समय यदि कोई घटना घटित होती है तो दुकानदार ही जिम्मेदार होगा ऐसे दुकानदार को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा कानून के तहत मुकदमा कायम कर जेल की सलाखों में भेजना सुनिश्चित करेंगे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें