कालपी (जालौन)। नगर के एक मोहल्ले में एक सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े युवक ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार की घटना एवं जान से मारने की धमकी को लेकर पीड़िता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ जुर्म धारा 64ए 333 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को जांच सौंपी।
मौहला तरीबुल्दा निवासिनी पीड़िता महिला ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया की 25 अगस्त 2026 समय 11 बजे सुबह मेरे घर को सुना पाकर मेरे मोहल्ले के निवासी युवक अरबाज पुत्र अज्ञात घर में घुसकर पूरी नियत से मुझे दबोच कर मेरे साथ बलात्कार किया मैं जब चिल्लाई पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने आरोपी को ललकारा तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक द्वारा जांच की गई जांच में सत्यता पाए जाने पर तथा सीओ को घटना की जानकारी देकर उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर महिला की डॉक्टरी तथा अदालत में बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है इतना भी नहीं आरोपी बलात्कारी युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने मुहिम छेड़ दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









