उरई। प्र० जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 31 अगस्त 2026 के साथ संलग्न प्रमख सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उ०प्र० शासन लखनऊ के पत्र दिनांक 29 अगस्त 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पी०एफ०एम०एस० से रिजेक्ट एवं कतिपय अन्य तकनीकी कारणों/ त्रुटियों से वंचित छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति / शुल्कप्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने, शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस तैयार करने एवं छात्रों द्वारा ऑनलाईन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्नवत् हैः- शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि दिनांक 01 सितम्बर 2026 से 07 सितम्बर 2026, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करने की तिथि दिनांक 02 सितम्बर 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करने की तिथि दिनांक 03 सितम्बर 2026 से 09 सितम्बर 2026 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अद्यतन करने की तिथि दिनांक 03 सितम्बर 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक, एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी की तिथि दिनांक 11 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक, त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करने की तिथि दिनांक 16 सितम्बर 2026 से 18 सितम्बर 2026, शिक्षण संस्था द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करने की तिथि दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 19 सितम्बर 2026 तक, एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी करने की तिथि दिनांक 20 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करने की तिथि दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक, मांग सृजन की तिथि दिनांक 26 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक, धनराशि का अन्तरण की तिथि दिनांक 29 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक है।









